फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो माह से खराब है जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन

Fri, 23 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल में लगी डिजिटल एक्स-रे मशीन दो माह से खराब पड़ी है, लेकिन खराब पार्ट अब तक नहीं आया है। इससे जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने आए मरीजों को वापस कर दिया जा रहा है। रोजाना 100 से 150 मरीजों को एक्स-रे बाहर कराना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे कक्ष बंद रहा। पास में अल्ट्रासाउंड कक्ष में मरीजों की जांच हो रही थी। बाहर कुर्सियों पर मरीज बैठक इंतजार कर रहे थे। मैनुअल एक्स-रे कक्ष के पास मरीजों की भीड़ लगी रही। दिनेश यादव ने बताया कि एक्स-रे कराना है। भीड़ ज्यादा होने के कारण बाहर कराना पड़ेगा। मोहनापुर आए ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे कराना है। बाहर कराने में रकम खर्च करना पड़ेगा।
गांधी नगर निवासी मोहन ने बताया कि जिला अस्पताल में दो महीने से डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब है। मशीन पता नहीं कब ठीक होगी। पनेवा के राजीव यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे नहीं हो रहा है। रकम देकर बाहर एक्स-रे कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मशीन जल्द ठीक करा दी जाएगी। मैनुअल मशीन संचालित की जा रही है। खराब पार्ट जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें