फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पार्क की मिट्टी भराई में वित्तीय अनियमितता पर जिला प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल विकास खंड के भेड़िया ग्राम पंचायत में मनरेगा पार्क की मिट्टी भराई कार्य में अनियमितता बरती गई है। अमर उजाला समाचार पत्र में 22 दिसंबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त (श्रम-रोजगार) एवं डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह ने इस प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी निचलौल को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में निर्देशित किया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर साक्ष्यों सहित स्पष्ट आख्या पांच दिवस के भीतर प्रस्तुत की जाए। समय सीमा का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
उपायुक्त श्रम-रोजगार कार्यालय की ओर से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भेड़िया ग्राम पंचायत में मनरेगा पार्क की मिट्टी भराई कार्य में शासकीय धनराशि के भुगतान में गंभीर अनियमितता पाई गई है। इस प्रकरण को पहले ही जिला पंचायत राज अधिकारी ने गंभीर मानते हुए ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 19 दिसंबर को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज बिल वाउचर दिनांक 15 अक्तूबर 2024 के आधार पर मनरेगा पार्क की मिट्टी भराई कार्य के लिए 1,34,272 रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि यह भुगतान किसी अधिकृत फर्म या संस्था को न देकर प्रद्युम्न धर दूबे नामक व्यक्ति के व्यक्तिगत बैंक खाते में किया गया, जो कि शासकीय वित्तीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

ग्राम पंचायत भेड़िया में मनरेगा में मिट्टी भराई प्रकरण में खंड विकास अधिकारी निचलौल को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है और निर्देशित किया है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कर विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट पांच दिनों भीतर उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

गौरवेंद्र सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें