टूटी सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। जिले में कई ऐसी सड़कें हैं जो चलने लायक नहीं। इनमें 11 सड़कें जो 73 किलोमीटर लंबी हैं वे मरम्मत के लिए प्रस्तावित की गई हैं।
भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने बताया कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने, जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की स्वीकृति के लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। बताया कि फरेंदा क्षेत्र के बृजमनगंज में बनगढ़िया चौराहे से जिगिनिहवां बैरिया वाया सोनाबंदी 11.5 किमी. फरेंदा में सेन्दुरिया से सेमरहनी वाया झनझनपुर, बागापार 5.5 किमी. सड़क बनेगी।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक में मोहनापुर से सूरपार 6.5 किमी., एसएनजी से सोनवल बैलोही 5.5 किमी., नौतनवा एसएनजी किमी 16 से अड्डा बाजार वाया कवलही नरकटहा 6.55 किमी. निचलौल में सीएसटीएन से जहदा से आगे छह किमी, मिठौरा में चौक से बसंतपुर वाया बरगदही 6.65 किमी, सेमरा से पिपरिया 6.6 किमी., सिसवा में गौरीबढ़ई पुरवा से खुडनी पिच मार्ग 6.35 पनियरा के देवीपुर से नरकटहां 5.5 किमी तथा धानी बृजमनगंज ढोड़घाट से लेहड़ा 5.5 किमी. की स्वीकृति मिली है।