फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वरोजगारपरक योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरित करें

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना के तहत डेमो चेक प्रदान करते जिलाधिकारी
विज्ञापन
उद्योग/व्यापार बन्धु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा की
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग/व्यापार बन्धु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंक शाखाओं में सीएम युवा उद्यमी के तीन माह से पुराने लंबित आवेदनों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी शाखाएं सीएम युवा उद्यमी सहित स्वरोजगारपरक योजनाओं में लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर ऋण वितरण कराएं और सुनिश्चित करें कि बिना पुख्ता कारण के आवेदन निरस्त न हों। उन्होंने सभी बैंकों से निरस्त आवेदनों की सूची कारण सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए लक्ष्य 1700 है। इसके सापेक्ष विभिन्न बैंकों द्वारा 1,427 आवेदन स्वीकृत करते हुए 1,339 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है। 657 आवेदन स्वीकृति हेतु लंबित हैं और 155 आवेदन वितरण के लिए लंबित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम युवा उद्यमी जैसी अहम योजना में हीला-हवाली कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वित्तीय वर्ष 2025–026 में भौतिक लक्ष्य 160 के सापेक्ष 186 आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। इनमें अलग–अलग बैंकों द्वारा 98 आवेदनों को स्वीकृत कर सभी में ऋण वितरित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत 26 लक्ष्य के सापेक्ष 59 आवेदन बैंको को भेजे गए हैं, इनमें से 30 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए बैंकों ने 27 में ऋण का वितरित कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि ओडीओपी जनपद की पहचान से जुड़ी योजना है। बैंक इसमें रुचि दिखाएं और काष्ठ उत्पाद व्यवसाय को आगे बढ़ने में सहयोग दें।
विज्ञापन

व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने जीएसटी पंजीयन बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जीएसटी पंजीयन करने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने पिपरा ब्राह्मण निवासी लकड़ी फर्नीचर व्यवसाई रामफल के मृत्योपरांत उनकी पत्नी कुसुमावती देवी को दस लाख की बीमित राशि का चेक प्रदान किया। जनपद महराजगंज में अब तक आठ फर्मों को उक्त योजना का लाभ मिल चुका है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एलडीएम बीएन मिश्रा, उपायुक्त राज्यकर हरिशंकर प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें