फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेताजी की जयंती पर पुलिस मॉक ड्रिल का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
23 जनवरी को पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर जोर

महराजगंज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी मॉक ड्रिल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विजय यादव को निर्देशित किया कि वे सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन सुनियोजित एवं प्रभावी ढंग से कराएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास से आपात परिस्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता की जाएगी। अभ्यास के दौरान नागरिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न संभावित परिस्थितियों, आपदाओं एवं उनसे निपटने के उपायों का प्रदर्शन किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम विजय यादव, सीओ सदर जेपी तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें