फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण में कमियां मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने शनिवार को विभिन्न टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पनियरा क्षेत्र के मुजुरी, माधोनगर, मौलागंज, कनैला, जर्दी और मोहद्दीनपुर में चल रहे टीकाकरण सत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां मिलने पर डिप्टी सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की और संबंधित कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत पनियरा क्षेत्र के मुजुरी और माधोनगर से हुई। यहां टीकाकरण सत्र में एएनएम की ओर से टीकाकरण किया जा रहा था, लेकिन रजिस्टर में संख्या दर्ज न होने पर डॉ. वीर विक्रम सिंह ने एएनएम पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रजिस्टर में डेटा अद्यतन करने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने मौलागंज और कनैला में चल रहे टीकाकरण सत्रों का भी निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ ने जर्दी और मोहद्दीनपुर में टीकाकरण सत्रों का दौरा किया। इस दौरान डॉ. सतेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें