फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर विवाद, हाथापाई

Mon, 10 Feb 2025 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर सोमवार की दोपहर में वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली करने वाले युवक व एक ऑटो चालक में रसीद कटाने को लेकर विवाद हो गया। बहसबाजी के बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्ष परतावल पुलिस चौकी पहुंच गए। पार्किंग शुल्क वसूली करने वाले युवक ने ऑटो चालक पर पार्किंग शुल्क की रसीद नहीं कटवाने का आरोप लगाया। वहीं ऑटो चालक वसूली कर रहे युवक पर मारने पीटने का आरोप लगा रहा था।
चौकी के सामने भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे का कालर पकड़ लिए। धीरे-धीरे काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने चौकी के बाहर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराते हुए भीड़ को समाप्त कराया। पार्किंग शुल्क की वसुली कर रहे युवक ने ऑटो की चाभी चौकी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी को देकर पार्किंग शुल्क के जिम्मेदार को चौकी पर बुला लिया था।
विज्ञापन

सड़क पर चलने वाले दर्जनों ऑटो चालक अपने साथी के पक्ष में चौकी पर पहुंच गए। समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव के अनुसार, दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। चौकी के बाहर भीड़ थी, जिसे हटा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें