फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खंभा हटाने को लेकर विवाद, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली टोला हरजु गांव में खंभा हटाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। नीरमा देवी ने थाना पनियरा में तहरीर देकर पड़ोस के चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



नीरमा देवी ने बताया कि 21 मई 2026 को शाम करीब 6:30 बजे खंभ हटाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पड़ोसी राजेन्द्र, कौशिल्या, सोनी और सत्यम ने एकजुट होकर गालियां दीं और लाठी-डंडा तथा लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। उन्होंने पहले उपचार कराया, उसके बाद 23 मई को थाना पहुंचकर शिकायत दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी राजेंद्र, कौशिल्या, सोनी, सत्यम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें