फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच एएनएम व एक सीएचओ को बर्खास्तगी का नोटिस

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक करते डीएम संतोष कुमार।
विज्ञापन
महराजगंज। बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित पांच एएनएम और एक सीएचओ को शुक्रवार बर्खास्तगी की नोटिस जारी कर दी गई। यह कार्रवाई जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने लगातार अनुपस्थित चल रही पांच एएनएम व एक सीएचओ को बर्खास्तगी की नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। लगातार मिल रही शिकायत पर आरबीएसके चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह को नोटिस तो फरेंदा में संस्थागत प्रसव कम होने पर डीसीपीएम और बीसीपीएम को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। टीकाकरण के प्रति उदासीनता मिलने पर पूर्ण टीकाकरण में 70 फीसदी से कम प्रगति वाली सभी एएनएम का एक इंक्रीमेंट रोकने को कहा। वहीं एचबीएनसी भ्रमण शून्य होने पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पनियरा को प्रतिकूल प्रविष्टि का निर्देश दिया। जीरो डोज बच्चों की सर्वाधिक संख्या को लेकर बीपीएम रतनपुर को तो ब्लॉकस्तरीय समीक्षा में अनुपस्थित एमओआईसी, बीसीपीएम और बीपीएम को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निष्ठापूर्वक व पूरी सक्रियता से कार्य न करने वाले कर्मी अपनी आदत में सुधार लाएं और दायित्व के प्रति सजग रहें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहें क्योंकि किसी को रियायत नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें