जाम की समस्या के समाधान पर हुई चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में नौतनवां थाना परिसर में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें सोनौली से लगायत नौतनवां थाना क्षेत्र तक में राजमार्ग पर ट्रकों से जाम की समस्या के समाधान के मसले पर विचार विमर्श किया गया।
सीओ डॉक्टर धमेंद्र यादव ने कहा कि इस समय गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई हैं। आए दिन चालकों, कथित दलालों तथा सुरक्षाकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे ट्रकों की लाइन लग जाती है। लाइन में पीछे लगे ट्रकों को कटिंग कराकर आगे कराने, लोकल के नाम पर ट्रकों को पास कराने वाले दलालों को चिह्नित कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ताकि कटिंग के इस खेल पर नियंत्रण लग सके। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक नौतनवां केपी यादव, इंस्पेक्टर यदुनन्दन यादव, प्रभारी निरीक्षक सोनौली आनन्द कुमार गुप्ता, जगदीश गुप्ता, आलोक कुमार, अतीक अहमद, गुड्डू जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।