फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर की गई चर्चा

Mon, 22 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल के शक्ति केंद्र मधुबेनिया की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तीकरण, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं नगर पंचायत कपिलवस्तु के सभासद नितेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इस दौरान देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण और गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें