फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार स्थानों पर रहेगा डायवर्जन, शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

Sun, 06 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नगर में डायवर्जन रहेगा। मुहर्रम को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। शहर में जुलूस के दौरान किसी को समस्या न हो, इसे देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से चार प्रमुख रूटों पर नो इंट्री की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

ताजिया का जुलूस नगर क्षेत्र से होकर कर्बला तक जाएगा। इस दौरान नगर क्षेत्र में भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए रविवार सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों व कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय जुलूस के दौरान सुरक्षा, शांति और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाएं के लिए लिया गया है। इस दौरान शहर में चार प्रमुख स्थानों पर नो-एंट्री और डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे भारी वाहन नगर में प्रवेश न कर सकें और वैकल्पिक मार्गाें से आवागमन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



नो एंट्री व डायवर्जन प्वाइंट यहां रहेगा

सिंदुरिया नो एंट्री व डायवर्जन प्वाइंट, यहां से नगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से जोड़ा जाएगा।

शिकारपुर नो एंट्री व डायवर्जन प्वाइंट, इस क्षेत्र से आने वाले वाहनों को भी बाहर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

झनझनपुर नो एंट्री व डायवर्जन प्वाइंट, इस रूट से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पकड़ी चौकी नो एंट्री व डायवर्जन प्वाइंट ,यहां भी जुलूस के समय भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें