महराजगंज। शिक्षा गुणवत्ता के साथ अनुशासन नवोदय में ही संभव है। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए आज भी नवोदय को वरीयता देते। यह वक्तव्य देवरिया के रुद्रपुर में बतौर एसडीएम तैयार हरिशंकर लाल ने दिया। जवाहर नवोदय धनेवा रविवार पुरातन विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि रुद्रपुर एसडीएम रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवोदय में पढ़ने वाला प्रत्येक विद्यार्थी आज अपने क्षेत्र में अव्वल बना हुआ है जो यहां से मिली शिक्षा व संस्कारों से संभव। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें नवोदय में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला।