फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रतिभा के धनी हैं दिव्यांग, अवसर देने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिव्यांग विद्यार्थियों में कुछ विशेष प्रतिभाओं का समावेश रहता है। जरूरत है कि इसे पहचान कर उन्हें अवसर उपलब्ध कराया जाए। उक्त बातें डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने व्यक्त कीं।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधि आयोजित की गई। इसमें राजकीय के दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कबड्डी, खोखो व दौड़ में स्कूल की बेटियों ने बाजी मारी तो सांस्कृतिक प्रस्तुति में जीजीआईसी आनंद नगर व नौतनवां ने संयुक्त रूप से बाजी मारी। अन्य गतिविधियों में राजकीय सिंहपुर, बरवां राजा और राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा अव्वल रहा। एकल गीत, नृत्य व सामूहिक गायन व नृत्य में राजकीय पुरैना व सहजनवां बाबू को खिताब मिला। स्कूल परिसर में प्रतिभागियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा रहे। उन्होंने विजेताओं को मेडल तो विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्राचार्य डायट अभिजीत सिंह ने प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया। माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी अबरार आलम व माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक मुकेश कन्नौजिया ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें