40 फीसदी से अधिक दिव्यांग पाएंगे लाभ
वात्सल्य से मंजूरी, 1263 कर सकते हैं आवेदन
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मिशन वात्सल्य के तहत आवेदन कर प्रति माह 4,000 रुपये की छात्रवृत्ति पा सकते हैं। वात्सल्य योजना के संशोधन के बाद इसका प्रावधान किया गया है।
जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें अध्ययनरत बच्चों की संख्या लगभग दो लाख के आसपास है। समाकेतिक शिक्षा समन्वयक केके सिंह के मुताबिक 1,263 दिव्यांग बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षा ले रहे हैं। इसमें 200 दिव्यांग बेटियों को पहले से 200 रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए परिवहन व्यवस्था का लाभ 6,000 11 माह के लिए दिए जाने का प्रावधान है। अब मिशन वात्सल्य के संशोधन के बाद 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले बीएसए आफिस में अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ सीएमओ की तरफ से निर्गत मेडिकल सर्टिफिकेट लगाना होगा। आवेदन बीएसए स्तर से जांच के बाद जिलाधिकारी से अग्रसारित कराकर लाभ दिया जाएगा।
वर्जन
परिषदीय स्कूल में पढ़ने 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले बच्चे मिशन वात्सल्य से आवेदन कर लाभ पा सकेंगे। प्रक्रिया अप्रैल नए शिक्षा सत्र से शुरू होगी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए