फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी परतावल में खामियां मिलने पर भड़कीं निदेशक

विज्ञापन
सीएचसी परतावल का निरीक्षण करतीं निदेशक।  
विज्ञापन
जिम्मेदारों को जल्द व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
विज्ञापन

नए सिरे से ओपीडी रजिस्टर तैयार कराने के निर्देश दिए
परतावल। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का निरीक्षण करने पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने अस्पताल में दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताई। अधीक्षक कक्ष से लेकर विभिन्न विभागों का जायजा लेने के दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर शासन के निर्देशानुसार नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने नए सिरे से रजिस्टर तैयार कराने के निर्देश दिए। साथ ही सूचना बोर्ड पर चिकित्सकों के नाम और पद सही ढंग से अंकित कराने को कहा। ओपीडी कक्ष संख्या छह में मरीज देख रहे डॉ. प्रमोद यादव को मरीजों के नाम के आगे स्पष्ट रूप से डायग्नोसिस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ओपीडी की पर्ची ऑनलाइन जारी करने और उसमें मरीज का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा गया। ड्रेस कोड का पालन न करने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित चिकित्सक को फटकार लगाई। सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस में रहने का सख्त निर्देश दिया। दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी चीफ फॉर्मेसिस्ट समीउल्लाह से ली गई, जबकि टीकाकरण कक्ष में नीलम सिंह से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। एएनसी वार्ड में चादरें अव्यवस्थित मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाकर स्ट्रेचर पर कवर लगाने के निर्देश दिया।
इसके अलावा उन्होंने ब्लड स्टोरेज यूनिट को शीघ्र चालू करने, शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने महिला विंग में गॉयनकोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी सिंह से सीजर प्रसव, नवजात शिशुओं की देखभाल, केएमसी और एनबीएसयू की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. जयंत कुमार, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डिप्टी सीएमओ राजेश द्विवेदी, संजीव सिंह, अमित कुमार, अभिषेक, बजरंगी मौजूद रहे।
डायरेक्टर ने सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधाओं की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की निदेशक सीमा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। कार्यक्रमों के तहत किए गए कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। डायरेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया।
निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर सीमा ने सबसे पहले डिलेवरी कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने प्रसव संबंधी सुविधाओं, स्टाफ की तैनाती और आवश्यक उपकरणों की स्थिति की जांच की। इसके बाद ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की भीड़, उनके इलाज की प्रक्रिया और डॉक्टरों की ओर से दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। दवा वितरण काउंटर पर पहुंचकर डायरेक्टर ने दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और मरीजों को समय पर दवा मिलने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पैथोलॉजी कक्ष का भी निरीक्षण किया जहां जांच की सुविधा, मशीनों की कार्यक्षमता और रिपोर्टिंग सिस्टम की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


इस दौरान गोरखपुर मंडल के एडी जयंत कुमार, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डॉ. राजेश द्विवेदी, स्टाफ नर्स बबीता, भारती, सुनीता, पूजा तथा फार्मासिस्ट आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें