फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देशित किया

Thu, 28 Nov 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, अल्प वयस्क बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बंदियों के सामानों की जांच भी की गई। जिलाधिकारी ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जेल परिसर में निर्माणाधीन हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्य को देखा और प्रगति की जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से बताया गया है कि दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के लिए आने वालों की गहन जांच को सुनिश्चित करें और प्रयुक्त उपकरणों का विवरण भी रखें। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें