फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईंट भेजने की बात कर हड़प लिए 30 हजार रुपये

Thu, 28 Nov 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र भागाटार में बुधवार को एक व्यक्ति से सुबह तीस हजार रुपये धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। भागाटार निवासी राजू जायसवाल ने बुधवार को सिंदुरिया थाना पर तहरीर देकर बताया कि उनका भट्ठा भागाटार में चलता है। मंगलवार को शाम एक फोन आया कि मैं बलबीर पटेल पतरेगवां से बोल रहा हूं। उन्होंने बताया कि दो ट्रॉली स्कूल पर भेजना है। उस पते पर मैं दो ट्राॅली ईंट भेजवा दी। फिर उसी नंबर से फोन आया कि बार कोड भेज रहा हूं, आप इस पर एक रुपया भेजिए। उन्होंने एक रुपया भेज दिया। फिर उसने कहा कि एक रुपया मिल गया है। उसके बाद उसने कहा कि स्कैन करिए। आप के ईंट का पैसा आप के खाते में चला जाएगा। कहने के हिसाब से मैंने ज्यों ही स्कैन किया मेरे खाते से बुधवार को सुबह 9:21 बजे तीस हजार रुपये कट गए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार तहरीर मिली है। मामला साइबर ठगी का प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें