फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वार्डों में बदले जा रहे जर्जर तार, बेहतर होगी बिजली आपूर्ति

Sat, 25 Jan 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के छह वार्डों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाने के लिए से जर्जर तार बदले जा रहे हैं। तार बदलने के बाद लोगों को बिजली कटाैती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली कटौती और सुरक्षा के लिहाज से यह समस्या बेहद गंभीर बन चुकी थी, जबकि बिजली निगम की ओर से इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों को बदलकर नए केबिल तार लगाने के लिए वर्ष 2023-2024 में प्रस्ताव बनाकर बजट की मांग की। इस परियोजना के लिए स्वीकृति मिलने के बाद शासन स्तर से कार्यदायी संस्था लेजर कंपनी नामित हुई। संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में जर्जर तारों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई।
वर्तमान में अमरुतिया वार्ड, आजादनगर वार्ड में जर्जर तार बदले जा चुके हैं, जबकि शास्त्री नगर, बिस्मिल नगर, मऊपाकड़ में विद्युत कर्मियों की ओर से जर्जर तारों की केबिल तार लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें