फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 905 स्कूलों में बनेगी डिजिटल लैब, मांगा प्रस्ताव

Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
800 स्कूलों में पहले से है स्मार्ट क्लास सुविधा
विज्ञापन

- शिक्षा महानिदेशक ने प्रस्ताव मांगा गया
महराजगंज। जनपद के 905 परिषदीय स्कूलों में डिजिटल लैब का निर्माण कराया जाएगा। जिससे कंप्यूटर आधारित पाठ्यक्रम तैयार करने में विद्यार्थियों को आसानी होगी। इसके लिए शिक्षा महानिदेशक स्तर से प्रस्ताव मांगा गया है।
परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाई की सुविधा 800 स्कूलों में दी जा रही है। 905 स्कूल शेष थे जिनके लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था नहीं थी। एनसीईआरटी ने 2024 से ही विज्ञान की पुस्तक में कंप्यूटर संबंधित पाठ्यक्रम शामिल किया जिसमें इस शैक्षिक सत्र में और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इन सबके बीच जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास का प्रबंध नहीं था वहां बच्चों को सीखने में असुविधा हो रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि नये शैक्षिक सत्र में उन्हें डिजिटल लैब की सुविधा मिल सकेगी। लैब से प्रोग्रामिंग, डेटा विश्लेषण, प्रोग्रामिंग और मल्टीमीडिया प्रयोग सीखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 पीएम श्री और 13 कस्तूरबा स्कूलों में डिजिटल लैब है। 800 स्कूलों में स्मार्ट क्लास है। शेष स्कूलों में लैब का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इन स्कूलों के शिक्षकों को डायट में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। - अभिजीत सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें