महराजगंज। जिला कोषागार में पेंशन एवं पेंशनभोगी अपने जीवित होने का प्रमाण घर बैठे डिजिटल तरीके से भेज सकते हैं। इसके लिए कोषागार की तरफ से जीवन प्रमाण एप विकसित किया है। आधार एथेंटिफिकेशन सुविधा के जरिये घर बैठे ही पेंशन भोगी अपने जीवित होने का प्रमाण भेज सकते हैं।
कोषागार की तरफ से राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5 शुरू किया है। यह अभियान 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। जनपद में इससे लगभग 72,000 पेंशनर्स लाभ ले सकेंगे। इस अभियान के तहत पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी बिना कोषागार आए घर बैठे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। वे अपने निकटतम जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे, डाकघर या बैंक शाखा के माध्यम से भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
पोर्टल व एप की सहूलियत
प्रत्येक वर्ष कोषागार से पेंशनभोगियों को अपने जीवित होने का प्रमाण दिसंबर से पहले देना होता। इसके लिए अब तक हर साल कोषागार जाने आने की दिक्कत बुजुर्ग पेंशनभोगियों को उठानी पड़ती थी, लेकिन अब जीवन प्रमाण पोर्टल व जीवन प्रमाण एप विकसित किया गया है। आधार एथेंटिफिकेशन के जरिये अब घर बैठे डिजिटल सहूलियत से अपने जीवन का प्रमाणन कर सकते हैं। कोषागार में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का शिविर भी पांच नवंबर से लगवा रहा।यह शिविर उन पेंशनभोगियों को सहायता प्रदान करेगा जो स्वयं यह प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ हैं,
बोले अधिकारी
कोषागार में लगभग 72,000 के आसपास पेंशनर्स जुड़े हैं। इनकी सहूलियत के लिए जीवन प्रमाण पोर्टल व जीवन प्रमाण एप विकसित किया है। इसकी मदद से ऑनलाइन अपने जीवित होने का प्रमाण दे सकते हैं।
- राजकुमार गुप्ता, जिला कोषाधिकारी