फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे डायरिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 40 से 50 मरीज पहुंच रहें अस्पताल
विज्ञापन

दस दिन पहले 30-40 मरीज आते थे रोजाना
दिन और रात के तापमान में अंतर और खानपान में लापरवाही बन रही वजह
महराजगंज। जिला अस्पताल में बुधवार को डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। मौसम परिवर्तन के कारण लोग तेजी से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
जनरल फिजिशियन डॉक्टर वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 40 से 50 मरीज डायरिया से प्रभावित होकर पहुंच रहे हैं। दस दिन पहले यह संख्या 30-40 थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव ने वायरल संक्रमण को बढ़ावा दिया है। इससे दस्त, उल्टी, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षण आम हो गए हैं।
विज्ञापन



डॉक्टर के अनुसार, बदलते मौसम में गर्मी की शुरुआत और रात मैं कम तापमान के बीच का अंतर वायरस और बैक्टीरिया को सक्रिय कर रहा है। दूषित पानी, बाहर का अस्वच्छ खाना, सड़क किनारे बिकने वाले जूस, चाट-पकौड़ी और खान-पान में लापरवाही मुख्य कारण बने हुए हैं। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग इस बीमारी से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। निर्जलीकरण का खतरा बढ़ने से कई मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। कुछ दिन पहले डायरिया के 30-40 मरीज रोजाना ओपीडी में आ रहे थे, जो अब बढ़कर 40-50 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन



डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बचाव के उपाय बताते हुए कहा, लोग साफ पानी ही पिएं। पानी को उबालकर या अच्छे फिल्टर से इस्तेमाल करें। बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। खाना बनाने और खाने से पहले-साथ ही शौच के बाद साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। निर्जलीकरण से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। दस्त शुरू होते ही ओआरएस घोल बनाकर पिलाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें