फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितेश हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं होने पर दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में नितेश हत्याकांड के खुलासा की मांग को लेकर धरनें पर बैठे परिजन संग ग्रामीण।? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नितेश हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं होने पर दिया धरना
विज्ञापन

लोगों ने की सीआईडी से जांच की मांग
फोटो
मामले में दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दरहटा गांव के रहने वाले नितेश हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। लोगों ने घटना की जांच सीआईडी से कराने की मांग की। 28 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र के दरहटा गांव रहने वाले नितेश का शव सिसवनिया गांव के पास बगीचे में फंदे से लटका मिला था। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके भाई नितेश की हत्या 28 जुलाई की रात में हुई थी। वह महराजगंज से घर आ रहा था। उस दिन रात में जब घर नहीं पहुंचा तो कई बार फोन किया गया, लेकिन बात नहीं हुई। सुबह जानकारी मिली कि शव सिसवनिया के पास एक बगीचे में पेड़ से लटक रहा है। वहां जाकर पुलिस की सहायता से पेड़ से उतारा गया। इसमें प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले के दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। ऐसे में सीआईडी या बाहरी टीम लगाकर मामले की जांच कराई जाए। जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। इस मौके पर वीरेंद्र, मुकेश, रामबहाल, कृष्णचंद्र, ईश्वरचंद, आरती, सुभावती और राहुल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें