फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि से कब्जा हटवाने के लिए 11वें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि से कब्जा हटवाने के लिए 11वें दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

- बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे हैं हेमंत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भूमि से कब्जा को हटाने की मांग के लिए कोट कम्हरिया निवासी हेमंत कुमार का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना 11वें दिन भी जारी रहा। वह बच्चों के साथ धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

हेमंत का कहना है कि ग्राम फुल्वरिया मल्हनी में उनकी और भाई की भूमि है। जिस पर फुल्वरिया के रहने वाले चार लोगों ने झोपड़ी डाल ली है। इसे लेकर थाना समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस तक शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 11 दिन से धरना जारी है उसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जमीन से कब्जा नहीं हटेगा धरना जारी रहेगा। इस संबंध में डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि थाने में दोनो पक्षों को बैठकर मामले को निस्तारित कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया है। पीड़ित ने अपनी जमीन जिसे बेची है वह लोग अपना कब्जा कर लिए हैं चौहद्दी भी स्पष्ट नहीं है। जिससे समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें