फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धालुओं ने निकाली निशान शोभायात्रा

Fri, 06 Jun 2025 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। विश्व शांति और जनकल्याण की कामना लिए श्याम महोत्सव समिति की अगुवाई में कस्बे के श्रद्धालुओं ने निशान शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में खाटू श्याम के जयकारे से पूरा कस्बा गूंज उठा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ठूठीबारी कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से ढोल बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहीं रथ पर बनी भगवान खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल खाटू श्याम के रथ पर पुष्प वर्षा करते रहे। शोभायात्रा मंदिर परिसर से होते हुए ठूठीबारी नौतनवा मुख्य तिराहे से होकर उत्सव स्थल पहुंची।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू श्याम का जयकारा लगा रहे थे। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा था। निशान शोभायात्रा के अध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि देश में अमन, शांति व आपसी भाईचारा बना रहे, इसके लिए खाटू श्यामजी की निशान शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष दीपक गोयल, सन्नी सिंह, दीपू निगम, प्रखर सिंह, अश्वनी निगम, सत्यम कसौधन, आशुतोष रौनियार, शैलेंद्र कसौधन, बैजनाथ जायसवाल, ग्राम प्रधान अजय कुमार, अश्वनी रौनियार, राकेश निगम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें