फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सदर क्षेत्र के चानकी एवं त्रिमुहानी घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दिया। बाद में विभिन्न मंदिर में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन किए और उनसे सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने दान दक्षिणा देकर पुण्य भी कमाया। जिले के नदी घाटों में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। नेपाल के त्रिवेणी में भी श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य अर्जित किया। भोर से नदी के तटों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार के मंगल की कामना की। क्षेत्र के त्रिमुहानी, रोहिन नदी के चानकी घाट पर मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। बच्चों ने खिलौले खरीदे और मेले का आनंद उठाया। क्षेत्र के बागापार स्थित रामघाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में गंगा पूजन कर गरीबों को वस्त्र, कंबल और अन्न दान कर पुण्य का लाभ उठाया। स्नान के बाद लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा की लहरों के माध्यम से देवों को अर्पण किया। सुरक्षा की दृष्टि से चौक थाने की पुलिस मेले में मुस्तैद रही। इस दौरान अंगद चौहान, हरीश आर्य मौजूद रहे।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर दोमुहान व ठाडी घाट में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने गंगा में डुबकी लगा गोदान किया। तरहवां जंगल से सटे चंदन नदी के दोमुहान घाट पर मेले का आयोजन किया गया। वहीं पर्व के उपलक्ष्य में ठूठीबारी, मरचहवां, राजाबारी, धरमौली, सोबडा, नवडिहवां, रामनगर, किसुनपुर, पिपरडाढा आदि गांवों के लोग पहुंचे। नेपाल नवलपरासी जिले के ठाडी घाट नारायणी नदी के तट पर श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर छोटी गंडक नदी पर स्थित बैकुंठी, बाला क्षत्र, त्रिमुहानी, कोटवा, टेढवा आदि घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई। तमाम श्रद्धालुओं ने घाट पर सत्यनारायण की कथा सुनी। घाट पर स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में पूजा की। कार्तिक स्नान पर्व पर पारंपरिक रूप से मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें