फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 करोड़ से होगा वन ग्रामों का विकास

Sat, 30 Dec 2017 01:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वन ग्रामों का 67 करोड़ से होगा विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 18 वनटांगिया गांवों के दिन बहुरने वाले हैं। राजस्व गांव घोषित होने के साथ ही उनके लिए विकास का पिटारा खुलने लगा है। विभागीय सौगातों की पोटली तैयार हो गई है। जिसे पहली जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वनटांगियों के सामने खोलेंगे। वहीं, 18 वनटांगियां गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए 78 किमी सड़क बनाने की भी व्यवस्था हो रही है। इस कार्य पर करीब 67 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। लोक निर्माण ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


तकरीबन 32 साल तक जंगलों के बीच कच्ची सड़कों से अपने वन ग्राम में आने - जाने वाले वनटांगिया अब पक्की सड़क पर फर्राटा भरेंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। रकम मिलते ही सभी 18 वनग्रामों में पक्की सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसमें से करीब 34 करोड़ से 36 किमी सड़क लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड और करीब 33 करोड़ से 42 किमी सड़क निर्माण खंड बनाएगा। 

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि सड़क बनाने की कार्ययोजना शासन में भेजी जा रही है। रकम मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। डीएम वीके सिंह ने बताया कि वन ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी है। संबधित विभागों की तरफ से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें