पंचायत इंटर कालेज में कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
हराजगंज/परतावल। पंचायत इंटर कालेज परतावल परिसर में गुरुवार को आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में सड़कों का विस्तार और नवनिर्माण करा कर केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।
दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। साथ ही योगी के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के संकल्पों को पूरा करने में जुटा है। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित होगा। जिले की बदहाल सड़कों के लिए केंद्रीय मंत्री ने खजाना खोल कर विकास की बड़ी सौगात दी है।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बुद्ध सर्किट की सड़कों के निर्माण की मंजूरी देकर केंद्र सरकार ने पूर्वांचल में पर्यटन उद्योग को सुगम बनाया है। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से महराजगंज में विकास के नए रास्ते खुल जाएंगे। विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया।
इस दौरान विधायक प्रेम सागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, जटाशंकर त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी, चौधरी शिवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव व जनार्दन प्रसाद गुप्त, चौधरी शिवेंद्र सिंह, अरुणेश शुक्ला, संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ दूरदर्शन से आईं अपराजिता मेहरा ने किया।