फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवनः आग से बचाव के इंतजाम नहीं

Sun, 22 Apr 2018 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विकास भवनः आग से बचाव के इंतजाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आग से बचाव के उपाय के प्रति सरकारी विभागों के अधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। आलम यह है कि विकास भवन के किसी कार्यालय में अगर आग लग जाए तो जरूरी फाइलें तक नहीं बच पाएंगी और जलकर राख हो जाएंगी। विकास भवन में करीब 30 विभागों के कार्यालय हैं लेकिन किसी विभाग के कार्यालय में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। विकास भवन का ऊपरी तल और नीचे बने फायर प्वाइंट भी खराब हो चुके है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के बगल में बने फायर प्वाइंट के पास कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां पाइप भी नहीं है।
विज्ञापन


भूतल पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग, बचत, जिला युवा कल्याण अधिकारी, कृषि विभाग, जिला पंचायती राज अधिकारी, नेडा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, नलकूप विभाग, दुग्ध विभाग समेत अन्य विभागों के कार्यालयों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं लगे है। गर्मी के मौसम में अगर आग लग जाए तो कार्यालय की जरूरी फाइलें आग की भेंट चढ़ जाएंगी। इतने गंभीर मसले के प्रति अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली यूं तो जगजाहिर है, लेकिन इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में रखी फाइलों व खुद की सुरक्षा के प्रति भी गंभीर नहीं हैं। विकास भवन में जहां सीडीओ समेत अन्य विभागों के अधिकारी बैठते हैं, वहां अग्निशमन यंत्र तक नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन

भवन में आग पर काबू पाने की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें