फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा देवदह

विज्ञापन
प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह का निरीक्षण करते जिलाधिकारी >
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह का बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बौद्ध स्थल के समग्र विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बौद्ध स्थल देवदह ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह स्थान भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहरों में शामिल है, इसलिए इसके संरक्षण एवं विकास के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इस स्थल को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए तो यह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में अपनी पहचान बना सकता है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देवदह स्तूप के समीप स्थित विशाल जलाशय का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जलाशय में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा इसके चारों ओर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाए। इससे क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी और आने वाले पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बौद्ध स्थल तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए संपर्क मार्गों के विकास एवं मरम्मत के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग को बौद्ध स्थल एवं उसके आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि देश और विदेश से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें