चेतावनी के बावजूद धरने पर लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को भी धरने पर डटे रहे। जिले के सभी तहसीलों में तीसरे दिन भी धरना दिया।
सदर तहसील के अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी, वेतन व पेंशन विसंगति, भत्तो में वृद्धि, राजस्व परिषद की ओर से प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराना, लैपटॉप व स्मार्ट फोन, प्रोन्नति तथा आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधन आदि मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। मंत्री इंद्र कैलाश ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण लेखपाल आंदोलनरत हैं। इस दौरान ध्रूव नरायन तिवारी, सुरेंद्र कुमार,रंजन श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार अध्यक्ष कृष्णमोहन यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश् सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजा धमकी दे रही है। ऐसे में संघ बिना किसी भय के धरना जारी रखेगा। धरने को उपेंद्र तिवारी, श्रीराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।