फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट

Fri, 06 Jul 2018 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बाढ़ बचाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एहतियात के तौर पर एक प्लाटून पीएसी बुला ली है। प्रशासन हर बिंदु पर सतर्कता बरत रहा है। कंट्रोल रूम को क्रियाशील कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों के साथ राहत शिविरों पर भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ बचाव और राहत कार्य को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी है। सभी बंधों पर कड़ी निगरानी कराई जा रही है। संवेदनशील बंधों पर कटान होने पर बचाव के लिए सामग्री का भंडारण करा दिया गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए वाराणसी से एक प्लाटून पीएसी बुला ली गई है। इस प्लाटून के पास एक बड़ी व एक छोटी नाव है। दो रबर की भी नाव उपलब्ध है। बड़ी नाव की क्षमता 20, छोटी की दस तथा प्रत्येक रबर नाव की क्षमता 8 व्यक्ति को एक साथ निकालने की है। पीएसी जवानों के पास लाइफ जैकेट सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। सभी पीएसी जवानों को ठहरने की व्यवस्था निचलौल स्थित अलीजिया इस्लामिया कॉलेज में की गई है। विभाग के पास 27679 जियो बैग, 466840 पुरानी खाली बोरी, 195000 नई खाली बोरी, 50 घनमीटर मिट्टी, 32 घनमीटर बालू, 25 घनमीटर का भंडारण करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें