फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 70.50 लाख जुर्माना देकर भी नियमों की कर रहे अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे सवार, फिटनेस भी गैरजरूरी
विज्ञापन


यातायात माह नवंबर में हुआ 5,736 वाहनों का चालान
महराजगंज। 70 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भरकर भी जनपद वासियों को यातायात नियमों की फिक्र नहीं दिख रही है। बाइक सवार बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे हैं। तमाम स्कूल वाहन बिना फिटनेस के ही चल रहे हैं। यातायात माह नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक यातायात पुलिस ने 5,736 वाहनों का चालान कर 70.55 लाख रुपये जुर्माना वसूला। इसके बावजूद दिसम्बर में स्थिति जस की तस दिख रही है।
कोहरा भरे मौसम में दुर्घटना कम से कम हो इसके लिए यातायात जागरूकता माह नवंबर में मनाया गया। नवंबर में चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए गए और वाहनों के फिटनेस पर जोर दिया गया। खास नजर स्कूल वाहनों पर रही। स्कूल कॉलेजों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता संबंधित आयोजन कर सड़क सुरक्षा नियमों की सीख भी दी गई। यातायात माह में कार्रवाई के भय से किसी तरह नवंबर तक यातायात नियमों का अनुपालन दिखा। माह समाप्ति के बाद स्थिति एक बार फिर पुराने ढर्रे पर है। लोग हेलमेट व सीटबेल्ट के बिना वाहनों का संचालन करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

यातायात माह नवंबर में नियमों की अनदेखी पर 5,736 वाहनों का चालान करते हुए 70.55 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद भी नियमों के अनुपालन के प्रति लापरवाही बनी हुई है। नियमों को तोड़ने वालों पर अब कार्रवाई ही एक उपाय शेष बची है।



-अरुणेंद्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें