फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद की टैगिंग और अधिक कीमत पर बिक्री का उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने उर्वरकों की उपलब्धता, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री, खाद-बीज की समय से आपूर्ति और कृषि निवेशों से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने किसानों की शिकायतें सुनने के साथ उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से बात करने का आश्वासन दिया। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन और आगामी रबी सीजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
उप कृषि निदेशक संजीव कुमार ने किसानों को धान की पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है व पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। पराली जलाने पर दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता ने उर्वरकों के वैज्ञानिक और संतुलित इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में खाद डालना ज्यादा उत्पादन की गारंटी नहीं है। इससे फसल के साथ भूमि की उर्वरता को भी नुकसान पहुंच सकता है।
बैठक में मिठौरा ब्लॉक के बरवा राजा निवासी किसान अजय चौरसिया ने यूरिया और डीएपी के साथ नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग किए जाने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने की समस्या उठाई। सिसवा ब्लाॅक के परसा गिदही निवासी रमेश चंद्र पटेल ने उर्वरकों की उपलब्धता व भूमि की जरूरत के अनुसार खाद की मांग की। सदर ब्लाॅक के नेता सुरहुरवां निवासी संतराज यादव ने खाद, बीज व उद्यान विभाग से संबंधित संसाधन समय से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, कृषि अधिकारी एसपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें