फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक किस्तों में जमा कराएं अवशेष धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मासिक किस्तों में जमा कराएं अवशेष धनराशि
विज्ञापन

- मधवलिया गोसदन के प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में डीएम ने सीवीओ को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं वर्ष भर तक उसके संचालन के लिए अनुबंधित फर्म से मिलने वाली अवशेष धनराशि को मासिक किस्तों में जमा कराया जाए। पशुओं के लिए हरे चारे का बेहतर प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

ये बातें शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला गोसदन मधवलिया के प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पशुओं की अच्छी तरह देखभाल की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पशुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच कराते हुए उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न दिखाई जाए। इस दौरान सीडीओ पवन अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अवध बिहारी, एसडीएम रामसजीवन मौर्य, सीओ देवेंद्र कुमार समेत अन्य पशु चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें