फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को मिलेगी दो करोड़ की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश शिक्षकों के परिवारों को देगी आर्थिक संबल
विज्ञापन

संगठन प्रत्येक परिवार को देगा 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
महराजगंज। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की ओर से दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने का फैसला लिया है। जनपद में चार दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को एक साथ करीब दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
संगठन की ओर से प्रत्येक परिवार को लगभग 50 लाख रुपये का सहयोग दिया जाएगा। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देश पर जिला एवं ब्लॉक स्तर की टीमों ने संबंधित परिवारों का स्थलीय सत्यापन पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 को बृजमनगंज विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय गुर्चिहा में कार्यरत दिवंगत प्रधानाध्यापक वासुदेव प्रसाद के परिवार का सत्यापन किया गया। उनका निधन 12 मई 2025 को हुआ था। इसके बाद 12 जून को सिसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुंडेरी फार्म में कार्यरत दिवंगत सहायक अध्यापक अजीत यादव के परिवार का सत्यापन किया गया। उनकी मृत्यु 8 मई 2025 को हुई थी।
13 जून को फरेंदा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मधुकरपुर महादेवा-2 में कार्यरत दिवंगत शिक्षामित्र रविन्द्र कुमार यादव के परिवार का स्थलीय सत्यापन किया गया। उनका निधन 18 फरवरी 2025 को हुआ था। वहीं चौथा सत्यापन 10 जून को संस्था के जनपद उन्नाव टीम द्वारा किया गया। इसमें बृजमनगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर में कार्यरत दिवंगत सहायक अध्यापक राम प्रताप के परिवार का सत्यापन शामिल रहा। उनका निधन 22 अप्रैल 2025 को हुआ था।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानंद आर्य ने सभी दिवंगत सदस्यों के नामित परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि लगभग चार लाख शिक्षकों का परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मृत्यु को टाला नहीं जा सकता लेकिन संगठन के माध्यम से शोकाकुल परिवारों को मजबूत आर्थिक संबल प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

इस बार महराजगंज के चार परिवारों को लगभग 50-50 लाख रुपये की सहायता मिलने से कुल सहयोग राशि करीब 2 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। सत्यापन के दौरान परिवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जरूरी अभिलेख प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रांतीय टीम को भेज दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला टीम के आशुतोष सिंह, सुनील प्रजापति, सुनील कुमार गौतम, दीपचंद पाल, अनिल कुमार, संजय गोयल, अजय कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें