महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाने वाली 2.50 मीटर सड़क को प्रशासन की ओर से मंजूरी मिल सकती है। 12 लाख रुपये से सड़क की इंटरलॉकिंग व परिसर को पक्का करने का काम होगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके बाद इसे सीडीओ को सौंपकर विभाग निर्माण की अनुमति मांगेगा। बारिश के दिनों में बीएसए आफिस में जलभराव हो जाता है। तेज वर्षा होने पर व पानी भरने के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता था और लोगों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ता था। ऐसे में काफी असुविधा का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इससे लोग परेशान रहते थे। अब आने वाले समय में इससे निजात मिल सकती है। क्योंकि विभाग ने इंटरलाकिंग सड़क व बाकी हिस्से को पक्का कराने की व्यवस्था बनाई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद सड़क बनाने के लिए, व्यवस्था सुदृढ़ करने की कवायद तेज हुई है।
बरसात के दिनों में कार्यालय पहुंचने में लोगों को दिक्कत होती थी। जलभराव के कारण आने जाने में दिक्कत थी। इसे देखते हुए 12 लाख रुपये से पक्की इंटरलाकिंग सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार कराया जा रहा है। रिपोर्ट सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमति मांगी जाएगी।
-श्रवण गुप्ता, बीएसए