फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घने कोहरे के बीच तेजी से बढ़ेगा जाड़ा, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया
विज्ञापन

तापमान में गिरावट, मंगलवार को भी बनी रही पछुआ की रफ्तार
महराजगंज। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर तापमान के लुढ़कने का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार को सर्द पछुआ के प्रभाव से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी रिकॉर्ड हुई थी। मंगलवार को न्यूनतम व अधिकतम दोनों में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आगामी दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे के बीच तापमान तेजी से गिरने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया है।
पूस का जाड़ा मजबूत होने लगा है। सोमवार तक कोहरे के बाद भी धूप की गर्मी से तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं था। सोमवार पछुआ की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा से अधिक रही तो ठंड महसूस हुई। मंगलवार को पछुआ छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बही। फिर भी लोगों ने अधिक ठंड महसूस किया। धूप पूरे दिन कमजोर रही जिससे आबोहवा धुंधली महसूस की गई। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को तराई क्षेत्र में घने कोहरे के बीच तापमान तेजी से गिरने का अलर्ट मंगलवार को देर शाम जारी करते हुए सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ी क्षेत्रों में तेजी से बर्फबारी हो रही है। ऐसे में पछुआ की रफ्तार तेज होने से सर्दी बढ़ेगी। कोहरा घना होगा इससे दृश्यता प्रभावित होने के साथ शीतलहर की संभावना है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें