फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 21 Dec 2018 12:46 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विद्युत निगम की मनमानी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवां (महराजगंज)। विद्युत निगम की मनमानी से नाराज नरायनपुर के उपभोक्ताओं ने गांव में ही प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव में कई दिन से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते गांव के लोग परेशान हैं। अधिकारियों पर ग्रामीणों की इस समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के तीन लोगों का बकाया बिल जमा नहीं हुआ तो पूरे गांव की आपूर्ति ठप कर दी गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों का यह मनमाना रवैया ठीक नहीं है। जिनका बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है, केवल उन्हीं बिजली काटी जानी चाहिए। अधिकारियों के इस मनमाने रवैया से पूरे गांव के लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि बिजली नहीं रहने से उनके मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे संबंधियों से जरूरी बात भी नहीं हो पा रही है। रात में अंधेरा रहने से भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि गांव में अविलंब विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गांव के राधे सहानी, अरविंद, राजाराम राजभर, रामकिशुन, सूर्यालाल सहानी, विश्वनाथ जायसवाल, इम्तियाज अहमद, सुरेश, सरस्वती , शांति जायसवाल, संतराम सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें