फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधार कार्ड केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2024 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आधार कार्ड केंद्र खुलवाने की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। निचलौल और सिसवा में जल्द आधार कार्ड केंद्र न खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने बताया की निचलौल और सिसवा शहर में आधार कार्ड केंद्र न होने की वजह से लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही गई। इतना ही नहीं लोगों को आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लंबी दूरी तय करने में आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है। छोटे बच्चों का आधार बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर पहुंचने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है।
निचलौल और सिसवा में आधार कार्ड केंद्र खोलने के लिए पहले भी कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में परेशान लोग आक्रोशित हो रहे है। अगर जल्द आधार कार्ड केंद्र नहीं खोला गया, तो लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सीताराम, अब्दुल करीम, व्यास, सुदामा, यूसुफ अली, लालू गुप्ता, दशरथ, असगर लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें