फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साधन सहकारी समिति की जमीन से पुलिस चौकी का नाम हटाने की मांग

Sat, 01 Aug 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। ग्राम पंचायत बागापार के ग्रामीणों और किसानों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधान रामराज चौरसिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में साधन सहकारी समिति की भूमि से पुलिस चौकी का नाम निरस्त कर पुनः समिति का नाम दर्ज कराने तथा पुलिस चौकी के लिए ग्राम सभा की अन्य भूमि आवंटित करने की मांग की गई।
रामराज चौरसिया ने बताया कि बागापार चौराहे पर करीब 40 वर्षों से साधन सहकारी समिति संचालित है। इसी समिति के माध्यम से न्याय पंचायत बागापार के 10 गांवों के किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराया जाता है तथा धान एवं गेहूं की सरकारी खरीद भी होती है। उनका आरोप है कि वर्ष 2023 में समिति परिसर में पुलिस चौकी निर्माण के लिए बोर्ड लगाए जाने पर जानकारी मिली कि वर्ष 2020 में तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस चौकी के पक्ष में प्रस्ताव पारित कराया गया था, जिसके आधार पर खतौनी में पुलिस चौकी का नाम दर्ज हो गया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि यदि समिति परिसर में पुलिस चौकी का निर्माण हुआ तो खाद-बीज वितरण और सरकारी खरीद व्यवस्था प्रभावित होगी, जिससे हजारों किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2023 में भी जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया गया था, जिस पर उपजिलाधिकारी सदर को पुलिस चौकी का नाम निरस्त कर समिति का नाम दर्ज करने तथा पुलिस चौकी के लिए अन्यत्र भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किसानों के हित में शीघ्र कार्रवाई कर समिति की भूमि से पुलिस चौकी का नाम हटाने और साधन सहकारी समिति का नाम पुनः दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान उमेश चंद मिश्रा, विजय सिंह, शिवेंद्र त्रिपाठी, शैलेश मणि त्रिपाठी, राजकुमार, दिलीप वर्मा, मोनू वर्मा, नंदू, प्रभुदयाल, केशव प्रसाद, रामाशीष, अमरजीत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें