फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, रात नौ बजे तक दुकानें खोलने की मिले अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी बोले, रात नौ बजे तक दुकानें खोलने की मिले अनुमति
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग करते हुए बृृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिले के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने व बंद करने का निर्णय पूरी तरह जिला प्रशासन को दिया गया है। सात बजे तक दुकानों के खुलने की वजह से कुछ दुकानदारों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में सप्ताह में पांच दिन दुकानें खुल रही हैं तथा खुलने का समय भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मेें व्यापारी हताश व निराश हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समयसीमा को बढ़ाते हुए सात बजे की जगह रात नौ बजे तक किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष पंकज जायसवाल, मुन्नू रावत, इश्तेखार खां उर्फ टुनटुन, अनिल जायसवाल, राजेश, अर्जुन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें