फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देवदह-रामग्राम बौद्ध स्थल पर बुद्ध की विशाल प्रतिमा लगाने की मांग

Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बृहस्पतिवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में हुई। बैठक में बौद्ध धर्मावलंबियों ने प्रशासन से देवदह और रामग्राम स्थित बौद्ध स्थलों पर भगवान बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही, देवदह और रामग्राम बौद्ध स्तूप को सड़क मार्ग से सीधे जोड़ने तथा उनके समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने की। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से कई विकास योजनाएं लम्बित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं से आग्रह किया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उनका कहना था कि देवदह और रामग्राम को आपस में एक सुगम सड़क मार्ग से जोड़ने से विदेशी पर्यटकों का आवागमन आसान होगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जिले की राजस्व आय में वृद्धि होगी। इस दौरान भंते उत्तमानंद, संघमित्रा, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीकांत पटेल, रामलगन, रोहित, संतराम, अखिलेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें