महराजगंज। जिले के दो संस्कृत विद्यालयों लुंबिनी संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, फरेंदा और बद्रीदास संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय खैंचा के भवन, कक्षाओं और पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 49 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से दोनों परियोजना के लिए टेंडर जारी हुआ है।
जानकारी के अनुसार, इन विद्यालयों में अब तक बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। इससे छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। भवनों की जर्जर स्थिति, शौचालयों की कमी और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो रही थी। इसके निर्माण के बाद विद्यार्थियों को एक सुविधाजनक और आधुनिक शिक्षण वातावरण मिलेगा।
दोनों विद्यालयों का तत्कालीन जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया था।