महराजगंज। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की जिला इकाई ने केंद्र सरकार से निजी वाहनों पर टोल शुल्क पूरी तरह खत्म करने की मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे भारत में प्राइवेट वाहनों जैसे कारों, दोपहिया आदि को टोल प्लाजा से मुक्त किया जाए। पार्टी का कहना है कि निजी वाहन टोल राजस्व में न्यूनतम योगदान देते हैं लेकिन आम नागरिकों को रोजाना यात्रा में अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। सरवर खान ने कहा कि टोल मुख्य रूप से व्यावसायिक वाहनों से वसूला जाना चाहिए। निजी वाहन मालिक पहले से ही पेट्रोल-डीजल, रोड टैक्स आदि कई कर चुकाते हैं। ज्ञापन देने के दौरान कलीमुल्लाह, निजामुद्दीन, राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अली शेर, महबूब आलम, अफसर अली उपस्थित रहे।