फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समय से पारिश्रमिक देने की उठाई मांग

Sat, 24 Feb 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण स्वच्छाग्राही कर्मचारी संघ जिला ईकाई पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। समय से भुगतान दिलाने की मांग की। कर्मियों ने कहा कि जो पारिश्रमिक मिल रहा है, वह इस महंगाई में बहुत कम है।
विज्ञापन

स्वच्छाग्राही जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक स्वच्छाग्राही की सफाई कार्य के लिए जिम्मेदारी दी गई है। सभी कर्मी अपने दायित्वों का पूरे लगन से पालन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला पारिश्रमिक एक न्यूनतम स्तर पर है। पारिश्रमिक का समय से भुगतान भी नहीं मिलता, जिससे परिवार का पालन करने में कठिनाई हो रही है। पूर्व में सीतापुर के एक जनसभा में दैनिक पारिश्रमिक पर कार्य कर रहे हैं। उनके गुजारे लायक पारिश्रमिक कम से कम 15 हजार से अधिक रुपये माह में होने की बात की गई थी, लेकिन स्वच्छाग्राही के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया। चुनाव में स्वच्छाग्राही पूरे लगन से प्रदेश में लगन से कार्य करते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद इनके तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छाग्राहियों पर ध्यान देते हुए उन्हें कम से कम 15 से 18 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक दिया जाए। इस मौके पर प्रदीप कुमार भारती, नारद मौर्य, मुकेश कुमार, राकेश कुमार भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें