फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरहद पर 90 बोरी धान और 30 बोरी चावल बरामद

Sat, 24 Feb 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लदी 90 बोरी धान और 30 बोरी चावल बरामद की। जबकि मौके से आरोपी देकर नेपाल राष्ट्र की ओर भाग गए। वहीं टीम ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कोतवाली ठूठीबारी और एसएसबी को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से भारत-नेपाल सरहद से सटे लक्ष्मीपुर के रास्ते अवैध सामान की तस्करी करने के फिराक में है। सूचना के बाद टीम ने मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर सामान लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जबकि आरोपी सुरक्षा टीम को देख वाहन छोड़ नेपाल की ओर चले गए। वहीं तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी लेने पर 90 बोरी धान और 30 बोरी चावल की खेप बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें