फरेंदा। बिहार के भोजपुर में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत को लेकर जन सामान्य मंच ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नायब तहसीलदार फरेंदा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा है कि घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जांच के जरिए इनका जवाब खोजा जाना चाहिए।
जन सामान्य मंच ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल को सौंपकर कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत से संबंधित परिस्थितियों को लेकर विभिन्न माध्यमों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में घटना की सच्चाई सामने के लिए स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराना जरूरी है।
संगठन ने मांग किया है कि जांच किसी सक्षम एवं स्वतंत्र प्राधिकरण की निगरानी में कराई जाए और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, वृहस्पति मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, अजीत मणि, विंध्यवासिनी पांडेय, संजय मिश्र, जितेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र मिश्र, विशुनदेव त्रिपाठी, रत्नेश उपाध्याय, सुनील मणि, धीरेन्द्र सिंह, अमित सैनी, विशाल दूबे, बंटी मिश्र, सतीश दूबे मौजूद रहे।