फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर लेट गया शराबी

विज्ञापन
​भिटौली परसा खुर्द में विद्युत पोल पर चढ़कर लटका व्य​क्ति। 
विज्ञापन
बाधित थी बिजली आपूर्ति, नहीं हो जाता बड़ा हादसा
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसाखुर्द में मंगलवार की शाम करीब चार बजे नशे में धुत एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ने के बाद वह तार पर लेट गया। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उसे नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार, परसाखुर्द एक युवक शराब के नशे में था। गांव के बाहर खलिहान में स्थित 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र भिटौली को सूचना दे दी। पहले से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद व्यक्ति पोल से नीचे उतरने को तैयार हुआ। उसके सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 40 मिनट तक वह हंगामा चलता रहा। पुलिस ने युवक से पोल पर चढ़ने का कारण पूछा तो वह नहीं बता सका। गांव के लोगों ने बताया कि वह अक्सर इस तरह की हरकतें करता रहता है।
विज्ञापन

भिटौली एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोल पर चढ़ा व्यक्ति शराब के नशे में था। उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें