उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन के जिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें सरकारी अस्पतालों में एमआर के प्रवेश रोक न लगाने की मांग की गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रशांत चौरसिया ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में एमआर के दिखने पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों की ओर से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के बारे में गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में एमआर के प्रवेश पर रोक से दवा उद्योग में नौकरियों की बड़े पैमाने पर छटनी होगी। इससे उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ेगी। यह राज्य के हित में नहीं है। ऐसे में एमआर को अपराधी न माना जाय। सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाय। इस मौके पर गिरिजेश, अजय, राकेश, आशीष आदि मौजूद रहे।